“उल्लासः एक अभिनव पहल” के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताऐं आयोजित’’
मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री अरविंद रघुवंशी तथा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हरदा श्री चन्द्रशेखर राठौर के मार्गदर्शन में रविवार को “उल्लासः एक अभिनव पहल” के अंतर्गत ए.डी.आर. सेन्टर, जिला न्यायालय, हरदा में न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के बालक/बालिकाओं के लिए विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं चित्रकला, पोस्टर मेकिंग एवं निबंध का आयोजन किया गया। चित्रकला एवं पोस्टर मेकिंग के माध्यम से बच्चों ने विभिन्न सामाजिक विकास एवं पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, आदि विषयों को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया, वहीं निबंध प्रतियोगिता में बालक/बालिकाओं ने अपने विचारों को लेखन के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
“उल्लासः एक अभिनव पहल” का उद्देश्य न्यायिक अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण के परिवारों के बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक सकारात्मक एवं रचनात्मक मंच प्रदान करना है। इस प्रकार के आयोजन बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास एवं सामाजिक जागरूकता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह एवं उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम ने बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने की भावना विकसित करने का अवसर प्रदान किया।
Department of Law & Legislative Affairs, Madhya Pradesh Jansampark Madhya Pradesh
#Harda #Ullas #DLSA #LegalServices
Harda, Madhya Pradesh | Aug 9, 2026