उदयपुर: उदयपुर और लखनपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाने को लेकर कुंवरपुर बांध में गो.ग.पा की संभाग स्तरीय बैठक संपन्न
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के कुंवरपुर बाद में रविवार को आगामी 14 अप्रैल को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती उदयपुर और लखनपुर में मनाया जाने को लेकर संभाग स्तरीय बैठक गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की ओर से आहूत की गई। इस बैठक में उदयपुर सहित सरगुजा संभाग के गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता शामिल हुए।