पन्ना: बिस्तर पर रेंगते काल ने ली महिला की जान: सोते समय सांप ने डसा उपचार के दौरान मौत;हरदुआ नई बस्ती का मामला।
Panna, Panna | Jun 30, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के हरदुआ नई बस्ती में जहरीले सांप के काटने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। 45 वर्षीय मीराबाई गोंड रात में सोते समय सर्पदंश का शिकार हुईं। परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।