ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर EOW ने धोखाधड़ी के मामले में कैलारस नगर पालिका परिषद के 8 अधिकारियों और कर्मचारियों पर दर्ज किया मामला
ग्वालियर EOW ने धोखाधड़ी के मामले में मुरैना की कैलारस नगर पालिका परिषद के 8 अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद अधिकारियों और कर्मचारियों पर फर्जी बिलों का भुगतान कर 1 करोड़ 41 लाख रूपये से अधिक की धोखाधड़ी करने का आरोप है। फ़िलहाल EOW मामले की जांच में जुट गई है।