बरवाडीह: बरवाडीह में अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए 19 अप्रैल 2026 से जागरूकता अभियान
लातेहार:- लातेहार जिले के चंदवा, महुआडांड़ एवं बरवाडीह प्रखंड में 19 अप्रैल 2026 को होने वाले अक्षय तृतीया पर्व के मद्देनजर बाल विवाह रोकथाम को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान लोगों को बाल विवाह जैसी कुप्रथा से दूर रहने और 19 अप्रैल को विशेष रूप से सतर्क रहने का संदेश दिया गया।