टीकमगढ़: पपौरा क्षेत्र: भव्य पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारी तेज़, अध्यक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी, हुआ बड़ा ऐलान
टीकमगढ़ में बुधवार दोपहर करीब 1 बजे आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पंचकल्याणक महोत्सव को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि परम पूज्य आचार्य श्री 108 विशुद्ध सागर जी महाराज के ससंघ सान्निध्य में 8 से 13 अप्रैल 2026 तक पपौरा जी में भव्य पंचकल्याणक महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।