बालाघाट: मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम पर जिला स्तरीय प्रशिक्षण नगर मुख्यालय में सम्पन्न
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम के तहत सीडीपीओ एवं सुपरवाइजरों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण नगर मुख्यालय में शनिवार लगभग दोपहर 12 बजे आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में कुपोषित बच्चों की पहचान, उपचार, फॉलो-अप, रेफरल व्यवस्था एवं सम्पर्क ऐप के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कुपोषण मुक्त बालाघाट के लक्ष्य को हास