मेरठ: एंटी करप्शन टीम ने मेरठ में एमडीए के बाबू को ₹25000 रिश्वत लेते किया गिरफ्तार
Meerut, Meerut | Nov 30, 2024 मेरठ में एंटी करप्शन की टीम ने एमडीए के बाबू को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी फौजी के भाई से मकान का अवैध निर्माण करने के नाम पर रिश्वत मांग रहा था। टीम ने आरोपी के खिलाफ कंकरखेड़ा थाने में मुकदमा कायम करा दिया है। गिरफ्तारी के दौरान एंटी करप्शन टीम की आरोपी बाबू से नोकझोंक भी हुई।