बालोद जिले में परिवहन व्यवस्था शनिवार से पूरी तरह ठप हो गई है। ड्राइवर संघ का दावा है कि जिले के करीब 70 प्रतिशत रूटों पर बसें नहीं चल रही हैं। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड परिसर में बसों के पहिए थमे रहे। बालोद-दुर्ग-दल्ली-कांकेर रूट पर कुछ घंटों के अंतराल में गिनती की बसें चलीं, जबकि धमतरी, राजनांदगांव और अर्जुन्दा रूट पर केवल एक-दो बसें ही नजर आईं।