कुडू: कुडू में बढ़ती नशाखोरी बनी गंभीर सामाजिक चुनौती, सार्वजनिक स्थल बन रहे अड्डे, युवाओं का भविष्य खतरे में।
Kuru, Lohardaga | Jun 21, 2026 कभी शांत और अनुशासित माने जाने वाला कुडू आज नशाखोरी की बढ़ती प्रवृत्ति से कराह रहा है। रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे मामला प्रकाश में आया कि प्रखंड के कई सार्वजनिक स्थल इन दिनों नशाखोरी के केंद्र बनते जा रहे हैं। यह अब केवल एक सामाजिक बुराई नहीं रह गई है, बल्कि कानून-व्यवस्था, युवाओं के भविष्य और समाज की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बन चुकी है।