सिंघवारा: सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 18 वर्षीय युवती के लापता होने और अपहरण का मामला सामने आया है।
सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से 30 जून 2026 को 18 वर्षीय युवती के लापता होने और अपहरण का मामला सामने आया है। युवती के पिता ने सिंहवाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उन्होंने विवाह के उद्देश्य से अपहरण और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को नामजद किया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।