कलान: परौर थाने में आयोजित थाना समाधान दिवस में तहसीलदार ने सुनी लोगों की समस्याएं, संबंधित को निराकरण के दिए निर्देश
शाहजहांपुर जिले के परौर थाने पर समाधान दिवस का आयोजन तहसीलदार कलान मोहम्मद अजहर अंसारी के मार्गदर्शन में किया गया। समाधान दिवस में आए ग्राम कुंडलिया निवासी संतोष कुमार गुप्ता ने बताया कि उनके भाई रामाधार उनके हक की जमीन नहीं दे रहे हैं तथा उस पर कब्जा किए हुए हैं।