देश में लगातार बढ़ रही महंगाई और गैस सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शहर के गांधी चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग उठाई। पूर्व विधायक रामलाल मीणा ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में लगातार गैस के दाम बढ़ाए ज