गोरमी: गोरमी में 15 दिन पहले पुलिया तोड़ी, दो वार्डों का संपर्क टूटा, लोग परेशान
Gormi, Bhind | Jun 1, 2026 15 दिन पहले तोड़ी पुलिया, दो वार्डों का संपर्क टूटा, लोगों को हो रही परेशानी,गोरमी। नगर परिषद क्षेत्र में धूलकोट मंदिर के पास बड़े नाले पर निर्माणाधीन सड़क के लिए ठेकेदार द्वारा करीब 15 दिन पहले पुरानी पुलिया को तोड़ दिया गया था, लेकिन अब तक नई पुलिया का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। इससे वार्ड क्रमांक 9 और 10 के निवासियों का आवागमन प्रभावित हो गया है।