सदर: प्रयागराज में 17 मई से 26 मई तक 26वें गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा
Sadar, Allahabad | May 14, 2026
प्रयागराज में 17 मई से 26 मई तक 26वें गंगा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हरिहर गंगा आरती समिति रामघाट त्रिवेणी बांध पर 10 दिवसीय इस महोत्सव का आयोजन कर रही है। महोत्सव की तैयारियां तेज हो गई हैं। इस वर्ष का गंगा महोत्सव "अविरल और निर्मल गंगा" के संकल्प पर केंद्रित है। इसका उद्देश्य श्रद्धालुओं और आम लोगों को गंगा संरक्षण के प्रति जागरूक करना है