गोहद नगर पेयजल योजना के तहत पानी की पाइप लाइन डाली गई थी।जिसके लिए सभी सड़कों की खुदाई की गई। जिनमें कई जगहों पर आज दिन तक सड़क मरम्मत नहीं कराई गई।जिससे आए दिन लोग चोटिल हो रहे हैं। शुक्रवार को लगभग 5 बजे समाजसेवियों ने नगर की खोदी गई सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।और चेतावनी दी। कि यदि शीघ्र सड़कों की मरम्मत नहीं हुई।तो शीघ्र आंदोलन किया जाएगा