गुरुवार की शाम 4 बजे नशा मुक्ति भारत सप्ताह के तहत छतरपुर में उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली छत्रसाल चौराहे से होते हुए पुनः विद्यालय पहुंचकर संपन्न हुई। समग्र सुरक्षा अधिकारी शिवानी असाटी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य युवाओं और समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना है।