फारबिसगंज: फारबिसगंज में जीरा देवी शीतला साह महिला महाविद्यालय में छात्राओं का दुसरे दिन भी हंगामा, पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची.
फारबिसगंज के जीरा देवी शीतला साह महिला महाविद्यालय में नामांकन के नाम पर छात्राओं से अधिक वसूली करने को लेकर छात्राओं ने जमकर हंगामा मचाया. घटना की जानकारी मिलते ही फारबिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची. छात्राओं ने बताया की नामांकन के नाम पर अधिक वसूली की जा रही है जिसका वे लोग विरोध कर रहे हैं. इस मौके पर बड़ी संख्या में छात्र नेता मौजूद थे.