फारबिसगंज: कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने डाक हरिपुर गांव के किसानों के खेत में लगे फसल का लिया जायजा
कृषि विज्ञान केंद्र अररिया के द्वारा फारबिसगंज प्रखंड के पांच गांव में जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रम विगत 4 वर्षों से चलाया जा रहा है. कृषकों को जागरूक करने के उद्देश्य से फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के डाक हरिपुर गांव के किसान संतलाल मेहता, मुन्ना मेहता के खेत में लगे फसल का जायजा लिया.