शामली: शामली शुगर मिल का पेराई सत्र समाप्त, सीजन में कुल 81 लाख कुंतल गन्ने की पेराई हुई
Shamli, Shamli | Apr 16, 2026 गुरूवार की शाम 6 बजे मिली जानकारी के मुताबिक शामली के अपर दोआब शुगर मिल का पेराई सत्र 17 अप्रैल की पेराई के बाद समाप्त हो रहा। मिल के महाप्रबंधक गन्ना सतीश बालियान ने बताया कि मिल इस सत्र में करीब 81 लाख कुंतल गन्ने की पेराई करेगी, जो पिछले पेराई सत्र से 5 लाख कुंतल कम रही। पेराई में कमीं का मुख्य कारण इस वर्ष गन्ने की पैदावार कम होना बताया गया।