नागौद: मैहर में भीषण गर्मी से फोर व्हीलर में लगी आग, चालक ने लोगों की मदद से पाया काबू
Nagod, Satna | May 21, 2026 मैहर में इन दिनों पड़ रही भारी भीषण गर्मी का असर अब वाहनों पर भी देखने को मिल रहा है। बुधवार को एक फोर व्हीलर वाहन में अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि वाहन चालक ने धुआं निकलता देख तुरंत गाड़ी रोकी और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने मे हुआ कामयाब।