अजयगढ़: बकरी चराने जंगल गए युवक पर भालू ने किया हमला
अजयगढ के कक्ष क्रमांक पी 220 की घटना
पन्ना टाइगर रिजर्व के बफर जोन क्षेत्र उत्तर वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र अजयगढ़ के कक्ष क्रमांक पी- 220 में बकरी चराने गए युवक पर अचानक भालू ने हमला कर दिया, साथी युवक ने शोर मचा कर किसी तरह भालू को भगाया और गंभीर रूप से घायल बबलू सोनकर निवासी माधवगंज को अजयगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कर्मचारियों की मदद से भर्ती कराया गया