राज्य मलेरिया टीम ने बुधवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का निरीक्षण कर मलेरिया नियंत्रण एवं जागरूकता कार्यक्रमों की समीक्षा की। टीम ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से मलेरिया रोगियों की स्थिति और जून माह में चल रहे मलेरिया रोधी माह के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। साथ ही अस्पताल की लैब का निरीक्षण कर जांच प्रक्रियाओं का जायजा लिया।