शहर के बोरेडी गांव शनिदेव मंदिर क्षेत्र में बुधवार को खेत में फसल कटाई के दौरान बिजली गिरने से एक युवक चैन सिंह मध्यप्रदेश क्षेत्र निवासी घायल हो गया। आसपास काम कर रहे लोगों ने उसे जिला अस्पताल के मेडिकल आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां से स्थिति गंभीर होने पर कोटा रैफर कर दिया। वह मध्यप्रदेश क्षेत्र से अपनी पत्नी के साथ बारां में मजदूरी के लिए आया था।