कोरबा: कुसमुंडा खदान से कोयला चोरी करते चार ट्रेलर किए गए जब्त, 3 चालक भी गिरफ्तार
Korba, Korba | Jul 25, 2025 एसईसीएल की कुसमुंडा खदान से कोयला परिवहन करने वाले 4 ट्रेलर को चोरी करते पकड़ा गया है। वाहनों का वजन किया गया तो 84.67 टन कोयला अधिक पाया गया। सुरक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पर कुसमुंडा, पुलिस ने अपराध दर्ज कर 3 वाहन चालकों को गिरफ्तार कर लिया है। अपने आप में यह अनोखा मामला है। वजन करने के बाद कोयला अधिक कैसे मिला यह जांच का विषय हो सकता है। एसईसीएल कुसमुंडा के