बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के हार्टमैन पर दबंगों ने युवक के साथ की मारपीट, बीच बचाव करने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
प्रेम नगर थाना क्षेत्र के हार्टमैन पर झगड़े में बीच बचाव करने गए युवक के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। मारपीट के दौरान युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको पुलिस द्वारा इलाज के लिए बरेली के जिला अस्पताल में कराया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।