बरेली: कोतवाली थाना पुलिस ने होमगार्ड के साथ मारपीट करने वाले आरोपी को भेजा जेल
कोतवाली थाना पुलिस ने होमगार्ड के साथ मारपीट करने वाले युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए मंगलवार समय लगभग शाम के 4:30 बजे युवक को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। शराब के नशे में युवक ने होमगार्ड के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया था।