बड़वाह: कोठावा आश्रम के पास नर्मदा नदी में मिली अज्ञात महिला, 24 घंटे बाद भी नहीं हो पाई शिनाख्त
मध्यप्रदेश के बड़वाह नगर से करीब 16 किलोमीटर दूर वन क्षेत्र मे स्थित कोठावा आश्रम के समीप नर्मदा नदी से शुक्रवार शाम को एक करीब 35 में 40 वर्षीय अज्ञात महिला का शव पुलिस ने बरामद किया था। लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी शनिवार शाम तक अज्ञात महिला के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।