इंदौर: आजाद नगर से एक करोड़ की ड्रग्स के साथ वसीम बाबा गिरफ्तार, कई राज्यों से जुड़े तार, पुलिस कर रही जाँच
Indore, Indore | Mar 25, 2025 इंदौर के आजाद नगर इलाके से पुलिस ने आरोपी वसीम बाबा को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया था। जिनके पास से एक करोड़ रुपए की एमडी ड्रग्स बरामद की थी। जिसमें एसीपी ने बताया कि आरोपी वसीम बाबा से पूछताछ में पता चला कि उसके संबंध गुजरात, राजस्थान और भोपाल में पकड़ी गई करोड़ों की ड्रग्स तस्करी से भी है। इसके अलावा, वसीम बाबा पर देशभर में 21 मामले दर्ज हैं।