इंदौर: हिंदू विवाह अधिनियम के तहत होगा जैन समुदाय के वैवाहिक मामलों का निपटारा, इंदौर हाई कोर्ट ने सुनाया अहम फ़ैसला
Indore, Indore | Mar 25, 2025 इंदौर की कुटुम्ब न्यायालय में एक जैन समाज से संबंधित विवाह विच्छेद का मामला दायर किया गया था, जिसमें जैन समाज पर हिंदू मैरिज एक्ट के नियम उन पर लागू नहीं होने के आधार पर कुटुम्ब न्यायालय ने मामला खारिज कर दिया था। इस फैसले के खिलाफ एक याचिका इंदौर हाई कोर्ट के डबल बेंच में दायर की गई। जिसमें अधिवक्ता ने इस मामले जैन, बौद्ध और सिख समाज को लेकर तर्क रखे थे।