मेरठ के लोहिया नगर क्षेत्र की जाकिर कॉलोनी में उधारी के पैसों के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि पैसे मांगने पर कुछ दबंगों ने युवक को बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया। घटना पास के CCTV कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।