रंगरा थाना क्षेत्र के मुरली गांव में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है. लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे हैं. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुट गयी है. मृतका मुरली के पवन सिंह की पुत्री पुष्पा कुमारी है. वह कक्षा 10 में पढ़ती है. पुष्पा पढ़ाई में सामान्य छात्रा थी. रोज की तरह ट्यूशन जाने की तैयारी कर रही थी. छात्रा के फांसी लगाने के बाद