नवगछिया: नवगछिया में सड़क दुर्घटना, पति-पत्नी घायल
नवगछिया के विक्रमशिला सेतु पहुंच पथ स्थित हाइवे किंग के पास सड़क दुर्घटना में एक दंपती घायल हो गये। घायल की पहचान मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत जोत बलिया निवासी सिंगेश्वर मंडल एवं उनकी पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया जा रहा है।