धामपुर: धामपुर के मोहल्ला बाड़वान में निकला 'घोड़ा पछाड़' सांप, सर्प मित्र की टीम ने किया रेस्क्यू
Dhampur, Bijnor | Jun 16, 2026 मंगलवार की सांय करीब चार बजे मिली जानकारी के मुताबिक धामपुर के मोहल्ला बाड़वान में पिछले कई दिनों से देखे जा रहे एक विशाल सांप ने स्थानीय निवासियों की नींद उड़ा रखी थी। मंगलवार को सर्प मित्र बी. भास्कर और उनकी टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद इस सांप को सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे मोहल्ला वासियों ने राहत की सांस ली।