गुना नगर: शीतला माता मंदिर क्षेत्र में 47 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मौत के बाद परिजन आपस में भिड़े
गुना के शीतला माता मंदिर क्षेत्र में सोमवार सुबह 47 वर्षीय राजू सेन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिजन दो घंटे तक आपसी विवाद में उलझे रहे और अस्पताल देर से पहुंचे। परिजनों ने बताया कि मृतक ने शराब के नशे में कदम उठाया और मर्ग जांच से इनकार किया।