हनुमानगढ़: जिले में गेहूं खरीद व्यवस्था में बड़ा बदलाव, स्लॉट बुकिंग व्यवस्था समाप्त, अब टोकन और एफआईएफओ सिस्टम से होगी खरीद
हनुमानगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। अब स्लॉट बुकिंग व्यवस्था को समाप्त कर पूर्व की तरह टोकन सिस्टम लागू कर दिया गया है। अब एजेंसी स्तर पर टोकन जारी कर खरीद प्रक्रिया संचालित की जाएगी। हालांकि पूर्व में जिले की मंडियों में एक साथ अधिक उपज आने और तकनीकी समस्याओं के कारण अव्यवस्था की स्थिति बन गई थी।