बैतूल नगर: मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने आवास और आंगनवाड़ी कार्यों में लापरवाही पर सख्ती
बैतूल में कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सोमवार दोपहर 2 बजे पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विभिन्न योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने मुख्यमंत्री वृंदावन ग्राम योजना के तहत चयनित ग्राम बोरदही, खेड़ी सांवलीगढ़, हीवरखेड़ और भौरा में पशुपालन, महिला एवं बाल विकास समेत सभी संबंधित विभागों के समन्वय से योजनाओं का