बेरमो: फुसरो सब स्टेशन में कार्य के दौरान करंट लगने से बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से घायल, बोकारो रेफर
Bermo, Bokaro | May 24, 2026 बेरमो अनुमंडल क्षेत्र के फुसरो सब स्टेशन में दस एमवीए की ट्रांसफार्मर में कार्य के दौरान पिछरी फीडर के आउट सोर्सिंग बिजली मिस्त्री तारानारी के लक्ष्मीपुर कालोनी निवासी 45 वर्षीय बैजनाथ महतो को करंट लगने से वह गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया है।रविवार सुबह 7 बजे बताया गया कि इस घटना में उसके हाथ जल गया और सर व दोनों पैर में गंभीर चोट लगी।