गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया में भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई, किया माल्यार्पण
गया में भाजपा किसान मोर्चा कार्यालय में बुधवार की दोपहर 12 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि मनाई गई।इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का सम्पूर्ण जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित था।