गाण्डेय: गांडेय के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत गजकुंडा पंचायत के जोगनिया टांड गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आये आमने-सामने
Gandey, Giridih | Jul 4, 2026
गांडेय के अहिल्यापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गजकुंडा पंचायत के जोगनिया टांड गांव में शनिवार सुबह करीब 7 बजे जमीन विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस खूनी संघर्ष में दोनों ओर के कई लोग घायल हो गए।