मुजफ्फरपुर जिले के बंदरा प्रखंड क्षेत्र के मतलुपुर गांव में सोमवार दोपहर डेढ़ बजे में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने किया। वहीं मौके पर पहुंचे प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व प्रत्याशी अभिषेक कुमार झा ने बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की हुई शानदार जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई दी।