मंदसौर: 28 करोड़ की सीवरेज योजना पर उठे सवाल, शिवना नदी में मिल रहा गंदा पानी; जांच की मांग
मंदसौर में निर्दलीय पार्षद सुनील बंसल और कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह टुडेजा ने 28 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना पर सवाल उठाए,उनका आरोप है कि दो वर्षों से क्षतिग्रस्त चेंबर के कारण गंदा पानी शिवना नदी में मिल रहा है। उन्होंने निर्माण एजेंसी और संबंधित जिम्मेदारों की निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की,