चकिया: महादेवपुर में पेयजल संकट गहराया, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी
चकिया क्षेत्र के महादेवपुर में पानी की विकट समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आज रविवार दोपहर 12 बजे बताया की बस्ती में लगा हेंडपंप खराब हो गया है। वही गाँव के कई जगहों पर जल जीवन का मिशन के तहत पानी नहीं आ रहा है। जिससे हम ग्रामीण परेशान है। वही ग्रामीणों ने संबंधित विभाग का ध्यान आकृष्ट कराते हुए समस्या के जल्द समाधान की मांग किया।