धरियावद: हज़रत पीर बादशाह र.अ. का 48वां तीन दिवसीय उर्स कल परचम कुशाई के साथ शुरू होगा
हज़रत पीर बादशाह र.अ. का 48वां तीन दिवसीय उर्स परचम कुशाई के साथ सोमवार से शुरू होगा। उर्स कमेटी के खादिम मोहम्मद हनीफ ने जानकारी देते हुए बताया है कि सोमवार को परचम कुशाई और कुरानखानी के साथ तीन दिवसीय उर्स की शुरुआत होगी। वही शाम को महफिले मिलाद का आयोजन होगा। मंगलवार शाम 5 बजे पठान मोहल्ला धरियावद से चादर शरीफ का जुलूस निकलेगा जहाँ पर चादर शरीफ पेश होगी।