दिल्ली में एक गिरोह बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की सफारी टिकटों की कालाबाजारी कर रहा था।सीसीआईओ साइबर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की कार्रवाई में यह खुलासा हुआ और दिल्ली से दो आरोपियो के गिरफ्तार किये जाने की सूचना है।आरोपियों के कब्जे से न केवल बांधवगढ़ बल्कि देश के अन्य टाइगर रिजर्व के बाउचर बरामद हुए हैं।