फिरोज़ाबाद: पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर डाक बंगला मस्जिद के पास से एक आरोपी को अवैध अशलाह के साथ किया गिरफ्तार
फ़िरोज़ाबाद के थाना रसूलपुर पुलिस ने सोमवार की दोपहर चेकिंग के दौरान रहीश उर्फ़ कबाड़िया नामक आरोपी को मय असलाह के साथ डाक बंगला मस्जिद के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस की मानें तो मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी कि आरोपी किसी बारदात कि फिराक में जा रहा है। इसी दौरान पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।