फिरोज़ाबाद: थाना रामगढ़ पुलिस ने दो शातिर चोरों को आकाशवाणी रोड शिव मंदिर के पीछे से किया गिरफ्तार, 15 किलो 758 ग्राम रांगा बरामद
एसएसपी के निर्देशन में थाना रामगढ पुलिस की संयुक्त टीम ने आकाशवाणी रोड शिव मंदिर के पीछे से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों अभियुक्तों के नाम इसरत पुत्र मकसूद निवासी गली नंबर 26 आकाशवाणी रोड अजमेरी गेट थाना रामगढ, हैदर पुत्र गुलाम नबी निवासी उर्दू नगर पानी की टंकी के पास थाना रामगढ बताये गये। जिनके पास से 15 किलो 758 ग्राम रांगा बरामद किया गया।