शिवाजीनगर थाना अंतर्गत बांदा एवं अन्य गांव के समीप खेतों से पंप सेट चोरी के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। नामजद आवेदन के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज 12 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं इस गिरोह में शामिल तीन अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार