ग्वालियर गिर्द: शादी का झांसा देकर पढाई कर रही नवयुवती से दुष्कर्म, आरोपी फरार
युवती को शादी का झांसा देकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया बाद में वो शादी से भी मुकर गया।भिंड की रहने वाली युवती किराये मकान में गदाईपुरा में रहती है, यही इस युवती की आरोपी शिवम राजपूत से दोस्ती हुई थी, इस दोस्ती का फायदा उठाकर शिवम ने 22 मई को मकान में उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर साथ दुष्कर्म कर दिया।जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वो उसे धमकाने लगा।