पूरनपुर: विधुत वितरण खंड कार्यालय में तीन दिवसीय विशेष समाधान शिविर का आयोजन, अधिशासी अभियंता व एसडीओ ने सुनी शिकायतें
पूरनपुर विधुत वितरण खंड कार्यालय में गुरुवार से तीन दिवसीय विशेष समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस शिविर में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा, जिनमें मीटर रीडिंग गड़बड़ी, ओवरबिलिंग, नाम और पते की त्रुटि और बिलिंग संबंधित समस्याएं शामिल हैं।